08 October 2020


11 Oct 2020    |    594 views

Q. सीबीआई के किस पूर्व चीफ ने आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया, उनका नाम क्या है?
उत्तर : अश्विनी कुमार।

Q. आज वायुसेना का कौन सा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है?
उत्तर : 88वां।

Q. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कार्यकारी निदेशक) एम राजेश्वर राव को किस नए पद पर नियुक्त किया गया है?
उत्तर : आरबीआई का डिप्टी गवर्नर।

Q. यूजीसी ने देश के कितने विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है?
उत्तर : 24 विश्वविद्यालय।

Q. पहलवान बबिता फोगाट ने हरियाणा खेल विभाग में अपने किस पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर : डिप्टी डायरेक्टर।

Q. किन दो महिला वैज्ञानिकों को जीनोम एडिटिंग के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?
उत्तर : प्रोफ़ेसर इमैनुएल शारपेंटियर (फ्रांस), जेनिफर डॉडना (अमेरिका)।

Q. देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के निर्माण के लिए किन दो कंपनियों के बीच करार हुआ है?
उत्तर : नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) एवं स्विस कम्पनी।

Q. केंद्र सरकार ने 50 फीसदी जनता के साथ सिनेमाघर कब से खोलने की इजाजत दे दी है?
उत्तर : 15 अक्टूबर से।

Q. अमेरिका के किस मशहूर सिंगर का ८० वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?
उत्तर : जॉनी नैश।

Q. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 68,35,656 (105,526 मौतें).

 


Post Comments

593232