07 October 2020


11 Oct 2020    |    592 views

Q. केंद्र सरकार ने किस चीज के निर्यात पर लगे प्रतिबन्ध का हटा दिया है?
उत्तर : एन-95 मास्क।

Q. किस फेमस गिटारिस्ट का 65 वर्ष की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया है?
उत्तर : एडी वैन हेलेन।

Q. एसबीआई बैंक के नए चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : दिनेश कुमार खारा।

Q. सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह किस खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के लिए चुना है?
उत्तर : पृथ्वीराज यारा।

Q. भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल एवं पी कश्यप ने किस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है?
उत्तर : डेनमार्क ओपन सुपर-750 टूर्नामेंट।

Q. केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत मोबाइल उत्पादन के 16 प्रस्तावों एवं 11 हजार करोड़ रूपए प्रोत्साहन के रूप में देने की मंजूरी दे दी है?
उत्तर : उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई).

Q. अफगानिस्तान के किस क्रिकेट खिलाड़ी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है?
उत्तर : नजीब तरकाइ।

Q. 2020 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से किन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया है?
उत्तर : रोजर पेनरोज (ब्रिटिश), रेनहार्ड गेंजल (जर्मनी), एंड्रिया गेज (अमेरिका)।

Q. रिलायंस रिटेल में अबुधाबी इन्वेस्टमेंट ने कितने करोड़ रूपए में 1.2% की हिस्सेदारी खरीदी है?
उत्तर : 5512 करोड़ रूपए।

Q. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 67,57,132 (104,555 मौतें).


Post Comments

652246