झूला


अम्मा आज लगा दे झूला, इस झूले पर मैं झूलूंगा।
उस पर चढ़कर, ऊपर बढ़कर, आसमान को मैं छू लूंगा।

झूला झूल रही है डाली, झूल रहा है पत्ता-पत्ता।
इस झूले पर बड़ा मज़ा है, चल दिल्ली, ले चल कलकत्ता।

शब्दार्थ : अम्मा-माँ। झूला-पेड़ या छत आदि से लटकाई हुई रस्सियाँ, जिन पर बैठकर झूलते हैं। आसमान-आकाश। डाली-पेड़-पौधे की टहनी।

व्याख्या : उपर्युक्त पंक्तियों में एक बच्चा अपनी माँ से अपने लिए झूला लगाने को कह रहा है। बच्चा अपनी माँ से कह रहा है कि वह उसके लिए एक झूला लगा दे, ताकि वह उस पर चढ़कर और ऊपर उठकर आसमान को छू सके।

झूले के साथ पेड़-पौधे की डालियाँ तथा पत्ते भी झूल रहे हैं। झूले पर बैठकर आनंदित होता बच्चा अपनी कल्पना की उड़ान में झूले को दिल्ली और कलकत्ता ले चलने की बात करता है।

झूल रही नीचे की धरती, उड़े चले, उड़े चल, उड़ चल, उडु चल।
बरस रहा हैं रिमझिम, रिमझिम, उड़कर मैं लूटू दल-बादल।

शब्दार्थ : रिमझिम बारिश की हल्की फुहार। दल-बदल- बादलों का समूह।

व्याख्या : उपर्युक्त पंक्तियों में कवि कह रहा है कि झूले पर झूलते बच्चे को नीचे की धरती भी झूलती नज़र आ रही है। बच्चा अपने झूले को और ऊपर उड़ने के लिए कहता है। वर्षा की हल्की फुहार के बीच बच्चे के मन में आकाश में छाए बादलों को लूटने के विचार भी उमड़-घुमड़ रहे हैं।


Question


Question 1 : बच्चा झूला लगाने को किससे कह रहा है?
1. अम्मा से
2. दादी से
3. माँ से
4. अम्मा-माँ से
Answer
4198

Question 2 : झूले पर बैठकर किसको छूने की बात हो रही है।
1. ड़ाली को
2. आसमान को
3. पेड़-पौधों को
4. बादलों को
Answer
4199

Question 3 : बच्चें के साथ झूला कौन-कौन झूल रहे है?
1. फूल व जड़
2. ड़ाली व पत्तें
3. आसमान पर
4. पेड़-पौधों
Answer
4200

Question 4 : बच्चा उड़कर क्या लूटना चाहता है?
1. घर
2. आसमान
3. बादल
4. ड़ाली
Answer
4201

Question 5 : रिमझिम – रिमझिम कौन बरस रहा है?
1. बादल
2. पर्वत
3. आसमान
4. पेड़-पौधों
Answer
4202

Online Quizz


MS Word
  • No of Question : 50 Question
  • Exam Duration : 40 Minutes
  • Full Marks : 100
  • Price : ₹5
MS Excel
  • No of Question : 50 Question
  • Exam Duration : 50 Minutes
  • Full Marks : 100
  • Price : ₹5
MS PowerPoint
  • No of Question : 35 Question
  • Exam Duration : 30 Minutes
  • Full Marks : 100
  • Price : ₹5