आम की टोकरी
छह साल की छोकरी भरकर लाई टोकरी।
टोकरी में आम हैं, नहीं बताती दाम है।
दिखा-दिखाकर टोकरी, हमें बुलाती छोकरी।
शब्दार्थ : छोकरी-लड़की। टोकरी-छोटा डाला। दाम-कीमत।
व्याख्या : इन पंक्तियों में कवि कहता है कि एक छह साल की बच्ची टोकरी में आम भरकर बेच रही है। वह लड़की आम तो बेच रही है, किंतु दाम नहीं बता रही। कवि कहता है कि लड़की अपनी टोकरी को दिखा-दिखाकर हमें बुला रही है।
हमको देती आम है, नहीं बुलाती नाम है।
नाम नहीं अब पूछना, हमें आम है चूसना।
व्याख्या : उपर्युक्त पंक्तियों के माध्यम से कवि कहता है कि लड़की हम सबको आम देती है, किंतु | अपना नाम नहीं बताती। तत्पश्चात कवि कहता है। कि हमें अब उस बच्ची से नाम नहीं पूछना, बल्कि केवल आम चूसना है।
Question
Question 1 : चूसकर किस फल को खाया जाता है ?
1. आम
2. पपीता
3. अमरुद
4. सेब
Answer
Correct Anaswer : 1
Explanation:
आम
821
Question 2 : आम मे क्या अधिक होता है ?
1. रस
2. गुदा
3. छिलका
4. गुठली
Answer
Correct Anaswer : 2
Explanation:
गुदा
822
Question 3 : आम किस मौसम का फल है?
1. सर्दी
2. गर्मी
3. बरसात
4. हर मौसम का
Answer
Correct Anaswer : 2
Explanation:
गर्मी
823
Question 4 : चित्र पहचानकर नाम लिखे -

1. आम
2. अंगूर
3. सेब
4. केला
Answer
Correct Anaswer : 1
Explanation:
आम
824
Question 5 : चित्र पहचानकर नाम लिखे -

1. आम
2. अंगूर
3. सेब
4. केला
Answer
Correct Anaswer : 2
Explanation:
अंगूर
825